QooApp का इस्तेमाल करना सचमुच काफी सरल है। इसका इंटरफ़ेस कई अलग-अलग टैब में विभाजित है। पहले में, आपको लोकप्रियता के क्रम में सजे हुए सारे वीडियो गेम की एक सूची मिलेगी। दूसरे में, आप वैसे गेम की एक सूची पा सकते हैं, जो शीघ्र ही जारी होनेवाले हैं, जबकि तीसरे में आप विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को देख पाएँगे।
इसमें किसी भी गेम को डाउनलोड करना प्रारंभ करने से पहले आपको कोई खाता भी नहीं खोलना पड़ता। आपको बस अपने वांछित वीडियो गेम के डाउनलोड बटन को टैप करना होता है और उसके बाद कुछ सेकंड तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद APK को डाउनलोड कर लेना होता है। बस, अब आप डाउनलोड किये गये किसी भी गेम को खेलना प्रारंभ कर सकते हैं।
QooApp सचमुच Android पर वीडियो गेम खोजने के लिए एक दिलचस्प विकल्प है। इसके अलावा, इसमें एक उल्लेखनीय बात यह है कि इसमें अधिकांश गेम आप जापानी, चीनी, या कोरियाई भाषा में ही पाएँगे। कभी-कभी आप अंग्रेजी में भी एक-दो गेम पा सकते हैं ...पर ईमानदारी से देखा जाए तो, अंग्रेजी में बहुत ज्यादा गेम उपलब्ध नहीं हैं।
आवश्यकताएँ
Android 2.3 या उच्चतर आवश्यक है।
QooApp के बारे में राय
21 comments
Tell me importnat
Does it root your phone or not
な
な
Me dice error de análisis
*se a producido un error en él análisis del paquete* eso me dice ¿porque?
Me dice que hay un error
¿porque en mi android no se me descarga bien y a los demás si ????? Help!
QooApp
Qooapp
QooApp के बारे में प्रश्न
QooApp के बारे में कोई सवाल नहीं हैं, आप अपना पूछें।